4 February 2026

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह पर नैनीताल में राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नैनीताल कलक्ट्रेट में भव्य समारोह का आयोजन कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारी और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तराखंड के सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए पारंपरिक लोक गीत, लोकनृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया ।

इस दौरान सूचना विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों की प्रदर्शनी लगाई गईं थी जिन्हें देखकर लोग अति भावुक हो उठे। कार्यक्रम के दौरान इन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई तथा पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिवार जनों को पुष्पमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम मेंं विभिन्न क्षेत्रों से आए राज्य आंदोलन कारी, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक, उप जिला अधिकारी कैंचीधाम मोनिका, तहसीलदार अक्षय भट्ट सहित वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही स्कूलों के बच्चे व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!