महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आलसेंट कालेज की टीम ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की टीम को 2-0 हराया , ट्राफी पर किया कब्जा, कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑल सेट कालेज ने सैनिक स्कूल नैनीताल को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान सेंट जोन्स स्कूल मल्लीताल के छात्राओं की टीम को भी मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल टीम के साथ विक्रम रावत भी मौजूद रहे।




प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के सीईओ सुशील कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं समाज सेवी कविता गंगोला रही। इस दौरान मैच में अतिथि के रूप में नगर पालिका के समस्त सम्मानित सभासद एवं पुराने वरिष्ठ खिलाड़ी,तथा स्व कैलाश बिष्ट के परिजन भी उपस्थित रहे। डीएसए की ओर से महासचिव अनिल गडिया, डॉ मनोज बिष्ट, पवन खनायत, भूपेंद्र बिष्ट,शैलेंद्र बर्गली, देवेंद्र लाल साह,
खीमराज देउपा,संतोष कुमार, पुष्पा कार्की,खजान डंगवाल,लाल बिष्ट,बालम मेहरा, समेत सैकडों खेल प्रेमी मौजूद रहे।








