27 February 2026

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 468 नागरिकों ने उठाया लाभ, खुर्पाताल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत खुर्पाताल के जूनियर हाई स्कूल खुर्पाताल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती 04, पेयजल/जल जीवन मिशन 15,लोक निर्माण विभाग 13, समाज कल्याण विभाग 03, कृषि विभाग 08, वन विभाग 02, राजस्व विभाग 06, लघु सिचंाई 06, उडेरा, 03, खाद्य आपूर्ति 03, उद्यान विभाग 02, दुग्ध विभाग 01 लाभार्थी को लाभ प्राप्त किया। इसी प्रकार विद्युत विभाग के 03, शिक्षा विभाग के 01, पुलिस विभाग 01 तथा नगर पालिका के 01 आवेदन से प्राप्त हुए।
बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 468 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया। जिसमें डॉ क़ासिम चिकित्साधिकारी,
डॉ पल्लवी( महिला चिकित्सक)
,बीपीएम स्वाथीशील गुर्रानी, सी एच ओ मंजू बिष्ट की टीम ने 75 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया, होम्योपैथिक विभाग से
डॉ धीरज सेठ द्वारा 31 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवी बिष्ट, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, ब्लाक प्रमुख डॉ0 हरीश बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष उप्रेती, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, तहसीलदार अक्षय भट्ट, के साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रही।
शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!