1 February 2026

श्री मां पाषाण देवी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 19 जनवरी से होगा शुरू, 21 जनवरी को होगा विशाल भंडारा, तैयारियां जोरो पर

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ठंड़ी सडक़ स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में 19 से 21 जनवरी से
तीन दिवसीय मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर चल रही है।
मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी (सोमवार ) को सुबह 8 बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन, रुद्री पाठ होगा। अपराह्न एक बजे से सुंदरकांड,उसके बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। सांय 7 बजे श्री मां पाषाण देवी की विशेष पंच आरती होगी। 20 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 7 बजे श्री गणेश पूजन के साथ ही पंचागी कर्म,श्री राम चंद्र जी का परिवार पूजन व अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी जबकि शाम को 7 बजे से पंच आरती के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
21 जनवरी (बुधवार) को सुबह पूजन के बाद अखंड़ रामायण पाठ की समाप्ति के बाद हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से कन्या पूजन होगा। अपराह्न 2 बजे से श्री मां का समिष्ठ भंडारा होगा जो देर शाम तक चलेगा। जगदीश भट्ट ने सभी भक्तजनों से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्राथमिकता से बढ़चढ़ कर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। श्री भट्ट ने कहा कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भक्तजन उनके मोबाइल नंबर 9897912507 पर संपर्क कर सकते हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!