केंद्रीय बजट 2026 पर नैनीताल क्लब में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समाज की साझा सहभागिता

नैनीताल। रविवार को संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में नैनीताल क्लब में सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर सुना गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता की।
यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश पर तथा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या ,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या उपस्थित रहे। इसके साथ ही संयोजक मोहित लाल साह , सह-संयोजक भूपेंद्र बिष्ट , प्रभारी प्रकाश आर्य , संजय वर्मा , भारत सिंह मेहरा , महिला मोर्चा अध्यक्ष अमित साह , किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजोक सिंह,मंडल मंत्री विकास जोशी , सभासद एवं सह-संयोजक मनोज साह जगाती , मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता साह,नवीन कुमार एवं मीनू बुधलाकोटी,अतुल कुमार , कृष्ण कुमार शर्मा , दीपिका बिनवाल , मारुति नंदन साह , आनंद सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट , ज्योति ढोंडियाल , मीना बिष्ट, रमा भट्ट , अरविंद पडियार एवं संतोष कुमार ,वर्षा आर्या,कंचन साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा ,हरीश सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।








