3 February 2026

बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा किशोरियों के साथ शक्ति संवाद हुआ कार्यक्रम, डा पल्लवी को विधायक सरिता आर्या ने किया सम्मानित,

0
naini-public
pine-crest



नैनीताल l बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल के मार्ग निर्देशन में बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्य विशिष्ट अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज सीनियर डिवीजन पारुल थपलियाल तथा अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष नैनीताल श्रीमती देवकी बिष्ट रहे।

इस दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर डा पल्लवी गहतोडी़ को विधायक सरिता आर्या ने सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं द्वारा किशोरियों से अपने क्षेत्र के अनुभव और करियर से संबंधित संवाद स्थापित किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक करियर तथा महिलाओं किशोरियों से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कार्यस्थल में यौन हिंसा, पोस्को की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं द्वारा किशोरियों से अपने क्षेत्र के अनुभव और करियर से संबंधित संवाद स्थापित किया। विभिन्न क्षेत्रों में के वक्ताओं में उच्च शिक्षा से प्रो0 लता पाण्डेय पूर्व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग डीएसबी, डा पल्लवी गहतोडी़, मीनाक्षी कांडपाल सहायक श्रम आयुक्त, सब इंस्पेक्टर अंजला ज़ोन, डॉ. पल्लवी, सुश्री बबीता टम्टा राष्ट्रीय स्तर बॉक्सर द्वारा अपने अनुभव, चुनौतियां साझा की । प्रियंका गड़िया जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल, द्वारा करियर से संबंधित सभी क्षेत्रों को जानकारी दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डॉ रेनू मर्तोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी भीमताल, जिला प्रतिनिधि श्रीमती कुसुमलता सुपरवाइजर, नैना, हेमा, गीता अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!