4 February 2026

युवा समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों की सुनीं जन समस्याएं, स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामाग्री की वितरित,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। ग्राम सभा धूरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी में युवा समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों की जन समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या के साथ साथ किसानों को उनकी फसल के उचित दाम न मिलने की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
इसके अलावा शीलू कुमार ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। शीलू ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इसके साथ ही कई ग्रामीणों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान युवा समाजसेवी शीलू के प्रति ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 16 फरवरी को बेतालघाट में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं। ग्रामीणों ने
कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में हम सभी मिलकर शीलू कुमार का खुलकर समर्थन करेंगे और उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेंगे। शीलू कुमार ने कहा, हम अपने निजी प्रयासों से शिक्षा और स्कूलों की दशा सुधारने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस दौरान पवन रावत, तरुण कुमार, विनय गोस्वामी, फ़रदीन आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!