8 February 2026

डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का हुआ चयन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल की शिक्षा विभाग (आईटीईपी) की छात्रा स्नेहा मुरारी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही उनका राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन भी हुआ है। स्नेहा की यह सफलता पूरे डीएसबी परिसर, नैनीताल तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, दर्शन, पारंपरिक विज्ञान एवं जीवन मूल्यों की गहन समझ विकसित करना है। देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त करना स्नेहा मुरारी की मेहनत, लगन और अनुशासन का स्पष्ट प्रमाण है। इस अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० दीवान सिंह रावत ने स्नेहा मुरारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगी तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। वहीं डीन शिक्षा संकाय प्रो० अतुल जोशी ने “भारतीय ज्ञान परंपरा परीक्षा में सुश्री स्नेहा मुरारी द्वारा शीर्ष स्थान प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। यह उपलब्धि न केवल स्नेहा की मेहनत, लगन और बौद्धिक क्षमता का परिणाम है, बल्कि यह हमारे विभाग के शिक्षण, शोध एवं मार्गदर्शन की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। कहा कि विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ० उमंग सैनी, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अशोक उप्रेती तथा सभी प्राध्यापकों, तथा सहयोगी कर्मचारियों को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह सफलता टीम वर्क, समर्पित शिक्षण और निरंतर अकादमिक प्रयासों का प्रतिफल है। हम आशा करते हैं कि स्नेहा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएँगी और समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।”

छात्रा स्नेहा मुरारी की उपलब्धि से शिक्षा विभाग, आईटीईपी, डीएसबी परिसर और कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों में खुशी का माहौल है। स्नेहा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता के साथ साथ विभाग के शिक्षकों को दिया है, छात्रा का कहना है कि माता पिता की प्रेरणा और गुरुजनों के मार्ग निर्देशन से आज मेरा चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!