भाजपा के सभी नवनियुक्त अध्यक्षों के स्वागत में निकाली बाईक और कार रैली, रैली का नेतृत्व विधायक सरिता आर्या और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह समेत अन्य अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत

नैनीताल। भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्षों का आज सोमवार को स्वागत कार्यक्रम नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया।इससे पूर्व सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने विधायक सरिता आर्या और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में बाईक और कारों की रैली तल्लीताल स्थित धर्मशाला से मालरोड होते हुए नैनीताल क्लब पहुंचे। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और विधायक सरिता आर्या ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मोर्चाओं में युवा मोर्चा रितुल कुमार,महिला मोर्चा अमिता साह,किसान मोर्चा मयंक पंत,अनु० मोर्चा हेमंत बेदी,अल्पसंख्यक मोर्चा मनसंजोक सबरवाल एवं ओबीसी मोर्चा रोहित थापा शामिल रहे। इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कविता गंगोला, जीवंति भट्ट ने सभी अध्यक्षों का शाल ओढाकर किया स्वागत। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें सामूहिक रूप से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हुए संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को आगे बढ़ाना है।
विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की संगठन की कार्यशैली एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बल पर उत्तराखंड में पुनः 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी नवनियुक्त मोर्चों के मंडल अध्यक्षों को संगठन की रीति नीति के अनुसार आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देशित करते हुए सभी नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या,जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया एवं डा प्रगति जैन,मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या,महामंत्री हरीश राणा,उपाध्यक्ष मोहित लाल साह,विक्रम राठौर एवं ज्योति ढौंढियाल,मंत्री विकास जोशी,हेम आर्य, प्रदीप आर्या,कार्यालय प्रभारी भारत सिंह मेहरा,मंडी सलाहकार मनोज जोशी,पूर्व अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार,प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा डा मोहित रौतेला,जिला पंचायत सदस्य बहादुर नगदली, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सभासद भगवत रावत एवं लता दफोटी,शैलेंद्र बर्गली, संतोष साह, भूपेंद्र बिष्ट,संतोष कुमार,आशु भारती,भुवन आर्या,मनोज पवार,के एल आर्या,प्रेम सागर,विक्रम रावत,जीवंती भट्ट,कविता गंगोला,मंजू रौतेला,मीरा बिष्ट,मीनू बुधलाकोटी,दीपिका बिनवाल, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, कंचन जोशी,हेमलता पांडे,राधा खोलिया,रेखा जोशी, हर्षित बिष्ट, करन कुमार,संजय कुमार,युवराज करायत,नितिन बिष्ट,अभय संधू,वैभव साह,कुणाल बेदी आदि युवा साथी एवं मातृशक्ति सहित मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन महामंत्री हरीश राणा ने किया।









