11 February 2026

भवाली में नगर पालिका के नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के फूंके पुतले

0
naini-public
pine-crest

भवाली। नगर पालिका के नजूल भूमि पर बसे लोगों को चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में लोग सड़कों पर उतरकर सड़कों पर किया प्रदर्शन और भवाली चौराहे पर भाजपा के नेताओं के पुतले जलाए और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहाँ पर कुछ नेता शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही भीमताल क्षेत्र से लोगों को बुलाकर नजूल में बसे लोगों को उजाड़ने के लिए हंगामा मचा कर शहर का महौल खराब करने में तुले हुए हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ये हमारे क्षेत्र में दोबारा आए, तो इन्हें जूतों की माला पहनायी जाएगी।
समाजसेवी शीलू कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सभासदों के साथ मिलकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
प्रदर्शन में शीलू कुमार, नरेश पांडे, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल, समीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!