19 February 2026

डीएसबी परिसर में बांटे पौधे, अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का है श्रेष्ठ कार्य -प्रो ललित तिवारी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । पौधे हमारी प्रकृति तथा संस्कृति है । पौधे लगाना जन आंदोलन तथा पर्यावरण के प्रति हमारा कल्याण बोध है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है पौधे जीवन दाता है । पौधे हमारे जीवन का आधार है । पौधे इस प्रकृति का अनुपम शृंगार है। पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पंत को शॉल उड़ाकर ,मा नंदा का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर 150 पौधे अखरोट जुगलांश , नींबू सिट्रस प्रजाति के पौधे विद्यार्थियों ,प्राध्यापकों को वितरित किए गए । पौधे लगाना मानसिक शांति देता है तथा प्रकृति में खुशहाली लाते है ।उल्लेखनीय है कि डॉ पंत अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे भेंट कर चुके है।मनुष्य को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन हेतु होती है । कार्यक्रम में प्रो हरीश बिष्ट , कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवांगी प्रो किरण बरगली ,प्रो सुषमा टम्टा ,प्रो नीलू ,डॉ प्रभा ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हेम , डॉ श्रुति ,डॉ नीता , जगदीश पपने ,संतोष ,मोहित , राधा ,लीला , वसुंधरा ,विशाल , लता सहित प्राची जोशी , एम एस सी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान , बी एस सी वानिकी ,वनस्पति के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी को एक एक पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें लगने एवं देखभाल की गई ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!