नैनीताल में साह-चौधरी समाज का तृतीय होली मिलन समारोह 1 मार्च को,

नैनीताल। रंगो के त्यौहार होली के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज नैनीताल 1 मार्च को तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि 1 मार्च को साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा दोपहर 12 बजे से लाला परमा शिव लाल साह धर्मशाला तल्लीताल,नैनीताल में तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करने की अपील की है।









