25 February 2026

नैनीताल के सभासद मनोज साह जगाती ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर ग्राम गैरीखेत में वाहन योग्य सडक निर्माण की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तराखण्ड के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में आजादी के बाद से अब तक मोटर मार्ग नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार व्यक्तियों को डोली या पीठ पर लाना पड़ता है और खराब पैदल मार्ग के कारण छात्र. छात्राएं भी चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने शीघ्र सडक निर्माण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!