खुशखबरी खुशखबरी फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए पुरस्कार जीतने का मौका, मोबाइल की एक क्लिक आपको बना देगी विजेता,नैनीताल में होली फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अभी कराऐं एन्ट्री

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में प्रायोजक द कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फागोत्सव (होली)में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि
प्रतियोगिता 23 फरवरी महिला जुलूस से शुरू हो गई और 2 मार्च होली जुलूस तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीराम सेवक सभा में आयोजित होली की फोटो ही प्रतियोगिता में शामिल की जाएंगी। प्रतिभागी इस दौरान की बेस्ट चार फोटो को आनलाइन फेस बुक पर फोटोग्राफी पेज पर भेज सकते हैं। फोटो भेजने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। इसके बाद कोई भी फोटो नहीं शामिल की जाएगी। जरुरी नहीं है कि आप कैमरे से फोटो खींचे आप अपने मोबाईल से भी बेस्ट चार फोटो खिंचकर प्रतियोगिता में शामिल हो कर विजेता बन सकते हैं। श्री जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, 7500 द्वितीय, 5000 तृतीय 3500 और अन्य सांत्वना पुरस्कार रखें गए हैं। सभी विजेताओं को ट्राफी प्रदान की जाएगी साथ ही प्रथम विजेता को कौसानी में आयोजित कार्यशाला में फ्री सुविधा के साथ प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए श्रीराम सेवक सभा में महासचिव जगदीश बवाडी से ,
200 रुपये जमा कर रसीद प्राप्त कर प्रतियोगिता में एन्ट्री पक्की करा लें।









