14 March 2026

नैनीताल में होली फोटो प्रतियोगिता में पिता पुत्र ने मारी बाजी, मोहित सनवाल की रही फोटो सर्वश्रेष्ठ,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 30 वें फागोत्सव के अवसर पर आयोजित फोटो ग्राफी प्रतियोगिता का आज जूरी मेंबर्स द्वारा मूल्यांकन किया गया । जूरी में प्रसिद्ध फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह , थ्रीश कपूर ,प्रदीप पांडे रहे । 19 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना के लिए चयन किया गया। इसमें सबसे बेस्ट फोटो के लिए प्रथम पुरस्कार डॉ मोहित सनवाल ,द्वितीय शमशेर सिंह शंभू, तृतीय स्थान पर मौलिख सनवाल को दिया गया। जबकि सुरेश कांडपाल, विमल जोशी , प्रमोद प्रसाद ,कल्याणी तिवारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मोहित ससनवाल 👇प्रथम

शमशेर सिंह शंभू- 👇द्वितीय

मौलिख ससनवाल-👇तृतीय

सुरेश कांडपाल 👇सांत्वना पुरस्कार

विमल जोशी-👇सांत्वना पुरस्कार

प्रमोद प्रसाद-👇सांत्वना पुरस्कार

कल्याणी तिवारी- 👇सांत्वना पुरस्कार

बता दें कि सुरेश कांडपाल इससे पूर्व होली फोटो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, सांत्वना, और इस वर्ष भी उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा उनके पुत्र नमन कांडपाल को भी दूसरा स्थान मिला था।
कार्यक्रम में संयोजक हिमांशु जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा प्रो ललित तिवारी ने संचालन करते हुए जूरी मेंबर्स का परिचय प्रस्तुत किया। जूरी मेंबर्स ने सभी को बधाई दी है तथा फोटोग्राफी के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। गौरतलब है कि डॉ मोहित सनवाल शरदोत्सव 2013 में भी प्रथम पुरस्कार ले चुके है । थिएटर एक्टर डॉ मोहित को फिल्म मेकिंग में इंटरनेशनल पुरस्कार मिल चुका है । प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को बुरांश एवं लेंस मेस्ट्रो ग्रुप द्वारा आयोजित हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप में फ्री प्रवेश मिलेगा ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!