शैलेश सिंह बिष्ट को मिलीजिला सह – मीडिया संयोजक किसान मोर्चा जिला नैनीताल की जिम्मेदारी

नैनीताल। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश शाह की संस्तुति के बाद पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेश सिंह बिष्ट को जिला सह – मीडिया संयोजक किसान मोर्चा जिला नैनीताल की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेश सिंह बिष्ट सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनके जिला सह – मीडिया संयोजक बनने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। दूसरी ओर शैलेश सिंह बिष्ट ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए उनका आभार जताया है।









