19 March 2026

श्री राम सेवक सभा में विक्रम नव संवत्सर के अवसर पर पड़ा राशिफल, होली प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, फोटो प्रर्दशनी का किया उद्घाटन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में आज विक्रम नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए । कार्यक्रम का विधायक सरिता आर्य तथा नगरपालिका की अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ,एडवोकेट प्रकाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन कर सब को नव वर्ष की बधाई दी । पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रों चार के साथ सभी का राशि फल पड़ा तथा उसका विधि विधान बताया। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने महिषासुरमर्दिनी ,रक्त बीज ,देवी भगवती मैया , नवदुर्गा भजन तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया । बालकलाकार ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में नई ऊर्जा संचारित की । शैलपुत्री ,ब्रह्मचारिणी ,चंद्र घंटा ,कुष्मांडा,स्कन्दमाता ,कात्यायनी,कालरात्रि ,महा गौरी ,सिद्धिदात्री शक्तियों का नाट्य रूपांतरण किया । कार्यक्रम में सभी अतिथियों का तिलक के साथ स्वागत किया गया । रौद्र नामक 2083 विक्रम संवत , 1948 शक संवत के साथ उगाब्ध के 5128 वर्ष का आयोजन के अवसर पर 30 वे फागोत्सव के अवसर पर आयोजित कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा ट्राॅफी के साथ नगद धनराशि प्रदान की गई । डॉ मोहित सनवाल 7500 रुपया प्रथम , शमशेर सिंह शम्भू 5000 रुपया द्वितीय ,मौलिख सनवाल 3500 रुपया तृतीय , तथा चार सांत्वना 1000 रुपया नकद सुरेश कांडपाल ,कल्याणी तिवारी ,विमल जोशी ,प्रमोद कुमार को प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया । इस अवसर पर घनश्याम लाल साह ,मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बवाडी , राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी , देवेंद्र लाल साह, विमल साह ,हीरा रावत ,भुवन बिष्ट ,आनंद बिष्ट ,दिनेश भट्ट ,गीता साह, नीलू एल्हेंस,
भारती साह ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,हिमांशु जोशी , भगवान ,गिरीश भट्ट ,आशु बोरा ,मृणाल नेगी ,आभा सह ,राजेंद्र लाल साह आदि उपस्थित रहे । संगीत नवीन बेगाना तथा दिया ने दिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!