21 March 2026

नैनीताल में ऐतिहासिक स्कूल की सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिरी, बाईक दबकर क्षतिग्रस्त, सभासद मौके पर पहुंचे

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक प्राईमरी स्कूल की सुरक्षा दीवार आज शनिवार को अचानक से भरभरा जा गिरी। दीवार गिरने से बाईक भी दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुँचे बाजार वार्ड के सभासद मुकेश जोशी ने दीवार गिरने की सूचना एसडीएम व पटवारी को दे दी है।
देर शाम 5 बजे मल्लीताल स्थित प्राईमरी स्कूल(गौशाला) की मैन रोड की सुरक्षा दीवार अचानक से गिर गई। सभासद मुकेश जोशी ने बताया कि दीवार काफी समय से लटकी हुई थी। इसकी सूचना नगर पालिका और प्रधानाचार्या ममता साह और शिक्षिका लीला पांडे को भी दी गई। स्कूल की ओर से उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। श्री जोशी ने बताया कि जब दीवार गिरी तो उस वक्त कोई भी दीवार के आसपास नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार के बराबर में एक बाईक ही खडी़ थी जो दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!