नींब करौरी समिति वैलव्यू तल्लीताल में कल 22 मार्च को सुंदरकांड का पाठ और भजन संध्या का होगा आयोजन

नैनीताल। नींब करौरी समिति वैलव्यू
तल्लीताल के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि समिति द्वारा 22 मार्च
रविवार को चैत्र नवरात्र के चतुर्थ नवरात्र “कूष्मांडा” के पावन पवित्र दिवस पर सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
नींब करौरी समिति वैलव्यू
तल्लीताल के अध्यक्ष संजय साह,महामंत्री एडवोकेट कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनील लोहानी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि दो बजे से सुंदरकांड पाठ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।









