बजून, मंगोली और रातीघाट की शराब की नई दुकानें हुई स्थांतरित- विधायक सरिता आर्या

नैनीताल। शराब की ग्रामीण क्षेत्र में नई दुकानें खोली जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का विरोध चल रहा था। बजून, मंगोली और रातीघाट में न ई शराब की दूकानें खुलनी थी।ग्रामीणों और विधायक सरिता के अथक प्रयासों से इन क्षेत्रों में यह शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। अब यह दुकानें अन्य स्थानों से स्थांतरित की जाएगी। ग्रामीणों ने शराब की दुकानें स्थांतरित कराने के लिए विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है।









