वाल्मीकि सभा के गिरीश भैय्या बने अध्यक्ष , दिनेश कटियार को मिली सचिव की जिम्मेदारी

नैनीताल। वाल्मीकि सभा के चुनाव का परिणाम देर रात घोषित हुआ।
इसमें अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया को 769 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी मनोज पवार को 611 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संजय सौदा को 549 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी अमित सहदेव को 322, राजा भैया को 281 और अजय जोहरी को 199 मत मिले। महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 791मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी राहुल पुजारी को 570 मत मिले। उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया ने 754 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी रवि कुमार को 588 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश ने बताया अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया, उपाध्यक्ष संजय सौदा, सचिव दिनेश कटियार और उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया ने जीत दर्ज की है।



चुनाव अधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व चुनाव संपन्न हुए। इसमें सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप सहदेव, सुधीर, संजय भगत, अनिल कटियार, प्रशांत, दिनेश रत्नाकर, जगदीश, रोहित कैसले, सुनील आदि ने अपना सहयोग दिया हैं।









