2 February 2026

छावनी परिषद नैनीताल के पूर्व सभासद एवं आईटीआई नैनीताल के पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट का हुआ निधन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। छावनी परिषद नैनीताल के पूर्व सभासद एवं आईटीआई नैनीताल के पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की आयु के थे एवं बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था।
आज देर शाम उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे 2 विवाहित पुत्रों जितेंद्र एवं उपेंद्र बिष्ट एवं पुत्री ज्योति रावत का भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके दामाद प्रसिद्ध हॉकी प्लेयर एवं ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत के ससुर थे। उनका अंतिम संस्कार कल पाइंस स्थित श्मशान घाट में होगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!