1 February 2026

नगर महिला कांग्रेस ने किया “नारी न्याय सम्मेलन” कार्यक्रम,विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही नारी शक्तियों का किया सम्मान

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल
के तत्वावधान में “नारी न्याय सम्मेलन” का आयोजन अयारपाटा में महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्षा डॉक्टर भावना भट्ट के आवास में किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस कि जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने तथा संचालन डॉक्टर भावना भट्ट ने किया।सम्मेलन में सामाजिक कार्यों के लिए नगर की विभिन्न नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।


सम्मानित होने वाली नारी शक्ति में नर्सिंग के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शशिकला पांडेय, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, उषा पंत ,डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,निवर्तमान सभासद सपना बिष्ट , निर्मल चंद्रा,रेखा आर्या को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा कर, सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में आशा भट्ट, लता तरुण, भगवती बिष्ट, लीला जोशी ,तुलसी बिष्ट, धनी दुम्का, शांति तिवारी, उषा कनौजिया, सुनीता आर्य, गीता मंडल, रईसा चिश्ती, माया पंत,सायरा खान,कमला फर्त्याल, बबीता आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!