1 February 2026

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूजा अर्चना कर तल्लीताल में खोला कार्यालय

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल- उधमसिंहनगर लोकसभा के अंतर्गत नैनीताल विधानसभा में तल्लीताल स्थित कार्यालय का उद्घाटन माननीय विधायक एवं संयोजक विधानसभा नैनीताल सरिता आर्य एवं प्रभारी विधानसभा नैनीताल प्रदीप जनौटी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इसके बाद आचार्य द्वारा पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अरविंद पडियार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री, विमला अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तुलसी कठायत, भावना मेहरा,जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल रीना मेहरा, तारा राणा,गजाला कमाल, चंद्रा पंत, नीतू जोशी, ज्योति ढोंढियाल, सोनू साह, आशा आर्या, आरती बिष्ट, कलावती असवाल, रेखा जोशी, राधा पांडे खोलिया, लता दफौटी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साह, भानु पंत, मोहन नेगी,भूपेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन मेहरा, दया किशन पोखरिया, लाल सिंह, किशन पांडे, विवेक साह, बहादुर रौतेला, संतोष कुमार, केएल आर्य, नितिन कार्की, पान सिंह खनी, आयुष भंडारी , विक्रम रावत, हरगोविंद रावत आदि शामिल थे।

इधर नैनीताल विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की प्रथम बैठक नैनीताल क्लब सभागार में संपन्न हुई। जिसमें आगामी चुनाव की दृष्टि से रूप रेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नैनीताल आनंद बिष्ट द्वारा की गई,बैठक में मुख्यातिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या एवं विधानसभा प्रभारी प्रदीप जनौटी की संयुक्त रूप से रहे।संचालन अरविंद पडियार द्वारा किया गया।बैठक में विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!