1 February 2026

नैनीताल निवासी रमा भट्ट बनी भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी,रमा बोली-लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से जीत दिलाएंगे

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका जीना की संस्तुति पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गांगोला ने नैनीताल निवासी रमा भट्ट को नगर मंत्री पद पर मनोनीत किया है। रमा भट्ट के नगर मंत्री बनने पर महिला मोर्चा और मजबूत होगी। मनोनीत होने पर रमा भट्ट ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी हित के लिए कार्य करूंगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेती हूं।
रमा भट्ट के नगर मंत्री मनोनीत होने पर विधायक सरिता आर्या, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंडियाल, डॉ प्रगति जैन, ज्योति भट्ट, कंचन जोशी, आशा आर्या, रीना मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, तुलसी कठायत, राधा खोलिया पांडे, कलावती असवाल, मीनू बुधलाकोटी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा के अलावा अरविंद पडियार, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट , मनोज जोशी, गोपाल रावत, विक्रम रावत, पूरन मेहरा, अरुण कुमार, हरीश राणा आदि भाजपाइयों ने खुशी जताई है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!