1 March 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी,एक पेड़ माँ के नाम के तहततेज़ बारिश में भी भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने लगाया नीम का पेड़, मीडिया प्रभारी मनवीर और मीडिया पैनलिस्ट लक्ष्मी अग्रवाल ने किया पौधारोपण

0
naini-public
pine-crest

देहरादून । केंद्र की मोदी सरकार के आह्वान पर देश भर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी हरेला लोकपर्व का यही सन्देश है कि हम पौधा रोपण कर अपनी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा करें जिससे पर्यावरण को शुद्ध और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम किया जा सके। ये कहना है उत्तराखंड भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट लक्ष्मी अग्रवाल का जो शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण वाहन को रवाना करने पहुंची थी।


देवभूमि में इन दिनों लोकपर्व हरेला भी मनाया जा रहा है जिसके माध्यम से लोकप्रिय युवा धामी सरकार और सभी मंत्रालयों के मंत्री , विभाग और सामाजिक संस्थाएं प्रदेश में बड़े स्तर पर पेड़ लगाकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सफल बनाने में जुटी है। इसी अभियान को आगे बढ़ाने और जन जन की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता वाहन शहर में रवाना किया । वहीँ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यालय प्रभारी कौस्तुभ जोशी और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने नीम का पौधा लगाया और सन्देश देते हुए कहा कि ये मौसम पेड़ लगाने के लिए एकदम अनुकूल होता है ऐसे में पीएम मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को देवभूमि में सफल और सार्थक बनाने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में पौधारोपण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी नीम का पेड़ लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया।
मीडिया पैनलिस्ट और सीनियर बीजेपी नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए बताया कि बारिश और मौसम के बिगड़ने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए शहर के नेहरू कॉलोनी , गाँधी पार्क , राजपुर रोड , ईसी रोड सहित कई इलाकों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों को पीएम मोदी के अभियान के बारे में जागरूक करते हुए उनसे भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। पौधारोपण अभियान और जनजागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे जिसमें मोहित रतूड़ी , सुनील ठाकुर , रवि नेगी , विशाल भदौला , घनश्याम राणा , नीलम देवी , आदिल , अंकित शर्मा ने भी विशेष सहयोग करते हुए सामाजिक कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!