14 February 2026

डीएसबी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा मेघा भंडारी ने की नेट की परीक्षा पास,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जंतु विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा मेघा भंडारी ने नेट की परीक्षा पास की है । मेघा भंडारी प्रोफेसर एसपी एस बिष्ट वाइस चांसलर एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के निर्देशन में शोधरत हैं। मेघा भंडारी यू सेट 2024 की परीक्षा भी पास कर चुकी है। जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचसीएस बिष्ट, डा मनोज, डा हिमांशु पाण्डे, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ दिव्या पागती, डॉ संदीप मंडोली, डॉ दीपक मलकानी, डॉ सीता देवली, डॉक्टर उजमा सिद्दीकी, डॉ राशि मिगलानी, डॉ नेत्रपाल, डॉक्टर नगमा परवीन तथा समस्त स्नातकोत्तर छात्राओं ने छात्र-छात्राओं ने कुमारी मेघा भंडारी कि इस उपलब्धि हेतु बधाइयां दी। विभाग में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई । विभाग मेघा भंडारी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी एवं महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने मेघा भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाए दी है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!