2 February 2026

नैनीताल में शारदा संघ द्वारा आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता मेंनम्रता, चित्रांशी, संस्कृति, प्रकृति, तेजस्वी और दिव्यांशी रहे पहले स्थान परओवरऑल चैंपियनशिप रही सेंट मैरी कॉन्वेंट मिली ट्रॉफी, मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि पदमश्री अनूप साह ने बांटे पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । शारदा संघ द्वारा आयोजित54वीं ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को शारदा संघ भवन में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया ।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अनूप साह व शारदा संघ के सचिव घनश्याम लाल साह, देवेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।इस वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता में 1277 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में टाईनी टोटस ग्रुप में नर्मता अधिकारी ने प्रथम, सिमुनिका आर्या ने दूसरा व एक्रोन स्कूल मल्लीताल की छात्रा नाव्या सिद्दीकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि किंशुक नगरकोटी, नितिन कुमार व जितेंद्र कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मिनी ग्रुप में चित्रांशी मठपाल ने पहला, प्राची ने दूसरा व सेंट जोसेफ कॉलेज के विद्यार्थी अग्रिम सिंह रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जबकि मोनिका, चित्रा बोरा व कृतिका बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सब जूनियर वर्ग में संस्कृति मौलखी ने पहला, धीरज गोस्वामी ने दूसरा व जिया बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि भव्या गंगोला, अभिजीत बिष्ट,व आरव बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। जूनियर वर्ग में प्रकृति मौलखी ने पहला, भव्या बिष्ट ने दूसरा व विदिशा प्रसाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अजरा खान, मलया कफलटिया व तनीषा तिवारी ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मिडिल ग्रुप में तेजस्वी कुमार ने पहला, सार्थक बिष्ट ने दूसरा व मौलिका रौतेला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चेष्टा अधिकारी, अनुष्का यश आनंद व रोजम बी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर ग्रुप में दिव्यांशी पाल ने पहला, गुंजा बिष्ट ने दूसरा व भूमिका फतर्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि गुनगुन वर्मा, प्रतीक्षा बिष्ट व रिया वर्धन ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप सेंट मैरी कॉन्वेंट के कब्जे में रही। यह ट्रॉफी भगवत पन्त द्वारा अपने स्वर्गीय पुत्र राकेश पन्त की स्मृति में दी गई । इस मौके पर आयोजक सचिव प्रो. जी. एल. साह ने चित्रकला प्रतियोगिता के इतिहास की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि शारदा संघ द्वारा अक्टूबर माह में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाती है इसलिए सभी अभिभावकों व बच्चों से अनुरोध है कि समय से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें करें। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अनूप साह ने चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों की सराहना की । शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. डी एस बिष्ट ने अतिथियों व गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार जताया ।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र बिष्ट, भगवत पंत, चन्द्र लाल साह उपाध्यक्ष, दीपक साह, देवेन्द्र लाल साह, शैलेन्द्र साह, ओम प्रकाश साह, रजत साह, दीपक साह, राजेश साह, दिनेश साह, द्वारिका प्रसाद साह, रोहित साह, संजय गुप्ता, बीना साह, डा. मनोज सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन, राजेश साह, रोहित साह, डा. डी.डी. साह, शैलेश साह , लता तिवारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
संचालन नवीन पांडे ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!