1 February 2026

माल रोड में तेज स्पीड से मोटरसाइकिल भगा रहे युवक बिजली के पोल में  टकराए, दो युवक हल्द्वानी रेफर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । माल रोड में तेज स्पीड से ट्रिपल सवार मोटरसाइकिल बिजली के पोल से रात्रि में टकरा गए।  । तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों  ने आनन फानन में दुपहिए वहान से ही अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने  सिर पर लगी चोट वाले दोनों युवकों को हल्द्वानी रैफर कर दिया है। यह सब नजारा  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के मुताबिक  गुरुवार रात पल्सर बाइक यूके 06 z 0748 में  सवार नैनीताल निवासी 38 वर्षीय संदीप, 28 वर्षीय सूरज और 25 वर्षीय सुमित घायल हैं। चिकित्सक हाशिम अंसारी ने बताया कि इसमें से सुमित और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया है। रैफर किये दोनों युवकों को हल्द्वानी में न्यूरोसर्जन को दिखाने का परामर्श दिया गया हैँ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!