26 February 2026

दिसंबर माह में होगी मस्ती, मचेगी धूमनैनीताल में 15 दिसंबर को होने जा रहा है पागल जिमखाना,नगर के खेल प्रेमियों के साथ 24 नवंबर को होगी बैठक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल बैंक एवं सेंचुरी पल्स एवं पेपर मिल के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा भव्य रूप से पागल जिमखाना का आयोजन किया जा रहा है। पागल जिम खाने को लेकर लेक सिटी
वेलफेयर क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में पागल जिम खाना कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 15 दिसंबर को डीएसए ग्राउंड में पागल जिमखाना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बोरा रेस, सुई धागा रेस, मोमबत्ती रेस, खजाना ढूंढो, धुन पहचानो म्यूजिकल चेयर रेस, स्लो मोटरसाइकिल रेस, मटका रेस, पति-पत्नी रेस आदि रहेंगे। क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मीनाक्षी कीर्ति को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पागल जिमखाना का आयोजन नगर में पिछले 100 साल से होता आया था परंतु किसी कारणवश कुछ सालों से इसका आयोजन नहीं हो पाया और शहर की जनता को इस कार्यक्रम का वर्ष पर इंतजार रहता है यह कार्यक्रम रोमांस से भरा होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन से आपस में प्रेम भाव बढ़ता है। क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल ने बताया की 24 नवंबर को 3:00 बजे से राज्य अतिथि गृह में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें नगर के खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में रानी शाह, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, डॉक्टर पल्लवी, गीता शाह, सरिता त्रिपाठी, प्रभा पुंडीर, कंचन जोशी, जया वर्मा, जीवंती भट्ट, ज्योति वर्मा, विनीता पांडे, तनु सिंह, कविता त्रिपाठी, कविता गंगोला, सीमा सेठ,
रेखा जोशी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!