16 February 2026

जनहित संस्था, साह चौधरी समाज व आर्य समाज से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय प्रदीप साह के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की एक आपात बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निवासी व जनहित संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप साह (स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी) के आकस्मिक निधन हो जाने के फलस्वरूप इस दुखद घड़ी में जनहित संस्था नैनीताल उनके शोक संतप्त परिवार के साथ श्रद्धांजली अर्पित करती है। इस दुखद समय में जनहित संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस गम्भीर दुखद स्थिति को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष अशोक साह, दिव्या साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, प्रमोद सचदेवा, अमित रस्तोगी, वकील उद्दीन, नफीस अहमद, विजय साह, भुवन कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।
साह-चौधरी समाज के वरिष्ठ सदस्य

प्रदीप साह के निधन पर साह-चौधरी समाज ने शोक सभा आयोजित कर स्व.प्रदीप साह को श्रद्धांजलि अर्पित की
इस मौके पर साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश साह, सचिव सुरेश चौधरी, मोहित लाल साह, शैलेंद्र चौधरी, हितेश साह, मोहित साह, हर्षित साह, मयंक साह, मनोज साह, विमल चौधरी, ईशा साह, मारुति नंदन साह, बिमल साह, भारती साह,शैलेंद्र साह, घनश्याम लाल साह, संजय साह, राज बहादुर प्रवीण साह, पंकज साह आदि उपस्थित रहे। इधर आर्य समाज से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय प्रदीप साह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सर्वप्रिय कंसल ने बताया कि स्वर्गीय प्रदीप साह स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे और वह विभिन्न संगठनों के अलावा आर्य समाज नैनीताल के पदाधिकारी भी थे। आर्य समाज से जुड़े सभी लोगों ने प्रदीप साह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!