17 February 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं केदारनाथ उपचुनाव जीत के असली नायक।सामाजिक कार्यकर्ता हरीश राणा ने देहरादून पहुंच कर दी सीएम  को बधाई

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। समाजिक कार्यकर्ता हरीश राणा ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव जीतने पर बधाई दी।
हरीश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ उपचुनाव की जीत ने कांग्रेस के धार्मिक स्थलों पर भाजपा की हार के संबध में राष्ट्रव्यापी दुष्प्रचार को समाप्त करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री की युवा सोच, विकास कार्यों और जन जन तक स्वीकार्यता ने विरोधियों के सारे समीकरणों को ध्वस्त कर दिया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत में उनका सरल व्यवहार,  संघ पृष्ठभूमि से भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार का कुशल चुनाव प्रबंधन कौशल, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपचुनाव के दौरान केदारनाथ में सक्रिय राजनीतिक उपस्थिति एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का पिछले चार महीनों से धरातल पर कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने का काम किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!