15 February 2026

तल्लीताल बाजार वार्ड से सभासद प्रत्याशी गीता उप्रेती ने प्रचार में झोकी पूरी ताकत और बोली-क्षेत्र की समस्या और व्यापारियों के हित के लिए पार्किंग की सुविधा, साफ सफाई पर विशेष दिया जाएगा ध्यान

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में तल्लीताल बाजार वार्ड सभासद पद की उम्मीदवार गीता उप्रेती ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गीता उप्रेती ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से चुनाव चिन्ह बाल्टी पर मोहर लगाने की अपील की। इस दौरान गीता उप्रेती ने कहा कि तल्लीताल वार्ड की विभिन्न जन समस्याओं व व्यापारी हित के लिये पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही कहा की वार्ड में साफ सफाई का विशेष किया जाएगा ध्यान। उन्होंने कहा कि यदि जनता का प्यार और समर्थन मिला तो मैं जीत कर तल्लीताल वार्ड की कोई भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता से कराने का वादा करती हूं। गीता उप्रेती शिक्षित और व्यापार मंडल के उप सचिव जयंत उप्रेती “शैलू” की पत्नी है। गीता उप्रेती अपने समर्थकों के साथ रैम्जे रोड,पुलिस लाइन, फॉरेस्ट कंपाउंड, तल्लीताल बाजार, पिछाड़ी बाजार आदि जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रचार किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!