यूकेडी की अध्यक्ष प्रत्याशी लीला बोरा ने ली चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक, कार्यकर्ताओं से बोली यूकेडी की नीतियों को घर पहुंचाए

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद) की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी लीला बोरा चुनाव के समय घायल हो चुकी है। उनके पैर में फैक्चर हो गया है जिससे वह स्वयं जनता के बीच घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर सकती हैं ऐसे में वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश बनाकर लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगेंगी ।


लीला बोरा ने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया और कार्यकर्ताओं से बोली की मैं घर-घर नहीं पहुंच पाऊंगी लेकिन मेरी ओर से सभी मतदाताओं को हाथ जोड़कर निवेदन करना और यूकेडी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का काम करना और राज्य आंदोलनकारी लीला बोरा यूकेडी की प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं जाने की अपील करना। यह संदेश 15 वार्डों की जनता तक घर-घर पहुंचे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी है और वर्तमान में राष्ट्रीय मजदूर संघ की पदाधिकारी भी हैं। यूकेडी प्रत्याशी लीला बोरा ने अपील करते हुए जनता से हाथ जोड़कर विन्रम निवेदन किया है कि आने वाले 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं और यह जीत मेरी नहीं होगी आप सभी समाज से जुड़े लोगों की जीत होगी।










