1 March 2026

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या शर्मा ने नारायण नगर क्षेत्र में किया प्रचार, बुजुर्ग महिलाओं ने संध्या को लगाया गले और सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद, प्रचार के दौरान दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने संध्या तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से नारायण नगर गूंज उठा,चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाने की अपील

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी संध्या शर्मा अपने समर्थकों के साथ नारायण नगर क्षेत्र में में प्रचार करने पहुंची। कार्यकर्ताओं ने नारायण नगर क्षेत्र में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा के लिए खूब जमकर नारे लगाए संध्या तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं अबकी बारी संध्या की बारी जैसे नारों से नारायण नगर क्षेत्र गूंज उठा। प्रचार के दौरान जहां बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने संध्या शर्मा को प्यार से गले लगाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

क्षेत्र की जनता ने संध्या शर्मा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संध्या शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि मैं जीत कर आई तो नारायण नगर की समस्त समस्याएं को दूर कर क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ कराऊंगी। निर्दलीय अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा ने मतदाताओं से आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का निवेदन किया है। संध्या शर्मा के साथ प्रचार में मोहित, अक्षय, नितिन, नवीन जोशी,अमित पांडे, फैजान, मनीष बिष्ट, दीपक कुमार, पार्वती गैडा़, कविता, भावना, रईस बख्स, वसीम खन्ना, नवीन सहित महिलाएं कार्यकर्ता शामिल रहे l

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!