नैनीताल में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट शहर में देर रात्रि तक पार्टी का झंडा लगाते हुए आए नजर
नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जीवंती भट्ट के चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 16 जनवरी को 11:30 बजे श्री राम सेवक सभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व मीडिया प्रभारी विक्रम रावत, हरीश राणा देर रात तक मंच निर्माण के पास कार्य करवाते नजर आए। दूसरी और मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट एक कार्यकर्ता को लेकर मालरोड व मल्लीताल क्षेत्र में पार्टी का झंडा लगाते हुए दिखाई दिए। बाकी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के प्रचार में जुटे रहे।