अंजुमन इस्लामियाँ के चुनाव 15 नवंम्बर को, 23 सदस्यों के लिए 66 उम्मीदवार मैदान में

नैनीताल। अंजुमन इस्लामियाँ के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 नवंम्बर को मतदान किया जाऐगा।
चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद ने बताया कि 15 नवंम्बर को 23 सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिसमें 23 सदस्यों के लिए 66 उम्मीद वार मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 1700 लोग अंजुमन इस्लामियाँ 2026 के चुनाव में मतदान करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से रज़ाक्लब स्कूल मल्लीताल में शुरू होगा। मतदान सांय 5 बजे तक होगा जिसके बाद सांय 6 :30 बजे से मतगणना शुरू होंगी जिसका परीणाम देर रात में घोषित किया जायेगा।
