21 November 2026

नैनीताल में महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस की वॉकथॉन रैली होगी कल यानि 22 नवंबर को,

267087
Advertisement
नैनीताल में महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस की वॉकथॉन रैली होगी कल यानि 22 नवंबर को,


नैनीताल। ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की नैनीताल शाखा द्वारा नई दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय की पहल पर समाज में महिलाओं के प्रति शून्य हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2026 को एक सार्वजनिक वॉकथॉन रैली का नैनीताल में शानदार आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर जनचेतना जागृत करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समुदाय को एकजुट करना है।
​यह वॉकथॉन रैली सुबह 9:30 बजे फ्लैट्स के स्टेडियम से शुरू होकर मॉल रोड स्थित म्युनिसिपल लाइब्रेरी के पास संपन्न होगी। आयोजकों के अनुसार, इस रैली में स्कूली छात्रों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक लगभग 250 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। शाखा की सचिव प्रीति शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आम जन से अपील की है ।