भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह 23 नवम्बर को,

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन 23 नवम्बर को ग्यारह बजे से किया जा रहा है। इस आयोजन में देश विदेश में कार्यरत इस स्कूल से पढे 112 पूर्व विद्यार्थी शामिल हो रहे है। जिनमें कई प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। इसमें उद्योगपति, व्यवसायी तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थी शामिल हो रहे है। इस आयोजन में आनलाइन पंजिकृत पूर्व छात्र ही शामिल किये गये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों की स्कूल की पुरानी यादों को ताजा करना है, तथा विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी संगठन की नई कार्यकारणी का गठन भी किया जायेगा। स्कूल प्रबन्धक ज्योति प्रकाश ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व छात्रों, स्कूल प्रबन्धन, रोटरी क्लब, लालकुआं दुग्ध संघ द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है।
