30 October 2026

तल्लीताल बाजार वार्ड से गीता उप्रेती ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, मतदाताओं से किए कई वादे

तल्लीताल बाजार वार्ड से गीता उप्रेती ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, मतदाताओं से किए कई वादे
pine-crest

नैनीताल। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभासद प्रत्याशी प्रचार में जी जान से जुट गए हैं। तल्लीताल बाजार वार्ड से शिक्षित सभासद प्रत्याशी गीता उप्रेती ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। गीता उप्रेती का चुनाव चिन्ह बाल्टी है। गीता उप्रेती ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वह वार्ड की जनता की समस्या का प्राथमिकता के साथ निदान करेंगी। गीता उप्रेती ने कहा कि सभी लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। आप सभी के सहयोग से मैं जीत कर आई तो तल्लीताल बाजार के व्यापारियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन से कंधे से कंधे मिलाकर प्राथमिकता के साथ कराने का वचन करती हूं।
गीता उप्रेती के साथ प्रचार में उनके पति व्यापार मंडल के उप सचिव जयंत उप्रेती “शैलू ” भगवती शर्मा तथा अन्य महिलाएं शामिल रही।

error: Content is protected !!