5 February 2025

नैनीताल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सात नंबर क्षेत्र से शुरू किया शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

0

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर के सात नंबर क्षेत्र में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने सात नंबर क्षेत्र में विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें नगर पालिका नैनीताल अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने चप्पा चप्पा भाजपा व पालिका अध्यक्ष कैसी हो जीवंती भट्ट जैसी हो के जोरदार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में घूम कर प्रचार किया।

रैली के लिए कार्यकर्ता बिरला चुंगी में एकत्र हुए और है इसके बाद यह रैली तारा हाल रोड, बस्ती, हनुमान मंदिर, चुना धारा, रालमलीला ग्राउंड, सात नंबर, चार्टन लॉज, अमरालय, पोस्ट ऑफिस होते हुए मोहनको चौराहे, मल्लीताल बाजार क्षेत्र होते हुए पंत पार्क में संपन्न हुई।
रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और पोस्टरों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में जीवंती भट्ट को विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करेगी।
रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश भरा था। कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन दें ताकि नगर में विकास की गति तेज हो सके। पार्टी के नेताओं ने विश्वास दिलाया कि जीवंती भट्ट की जीत से नगर पालिका में नागरिकों की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी।
रैली में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, मीनू बुधला कोटी, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, नीरू साह , विमल बिष्ट,गोपाल रावत,रीना मेहरा, प्रेमा अधिकारी, तारा राणा, ज्योति ढौंढियाल, कमलेश ढौंढियाल, आशीष बजाज, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, तारा बोरा, हरीश राणा, संतोष शाह, विमला अधिकारी, मनोज कुमार पवार, विवेक शाह आदि तमाम भाजपाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!