20 June 2026

हरी नगर वार्ड 4 से सभासद प्रत्याशी शीतल कटियार ने प्रचार के अंतिम दिन घर-घर जाकर झोंकी पूरी ताकत, मांगे वोट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में हरि नगर वार्ड 4 से सभासद पद की शिक्षित योग्य, कर्मठ एवं ईमानदार स्वच्छ छवि की उम्मीदवार शीतल कटियार ने प्रचार के अंतिम दिन घर-घर जाकर पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के दौरान मतदाताओं से चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है।

शीतल को सभी वर्गों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रही हैं। सभासद प्रत्याशी शीतल कटियार ने प्रचार के दौरान मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाकर अपना प्यार और समर्थन के सहयोग से भारी मतों से विजय बनाएं। यह जीत मेरी नहीं बल्कि वार्ड की जनता की जीत होगी। मेरे द्वारा वार्ड को नंबर वन का दर्जा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। आपका एक कीमती वोट वार्ड के विकास के काम आएगा। शीतल कटियार ने वार्ड क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ अंतिम दिन डोर टू डोर प्रचार करने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!