नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का हुआ निधन

नैनीताल । पूर्व विधायक व उत्तराखंड राज्य के हितों के प्रखर प्रहरी डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के आकस्मिक निधन हो गया है । उनके निधन की सूचना से नैनीताल में शोक का माहौल है । डॉ जंतवाल में अपने रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिये दिल्ली गए थे जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा । उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाया जा रहा है ।
डॉ जंतवाल राज्य बनने के बाद हुए पहले विधान सभा चुनाव में नैनीताल सीट से विधायक चुने गए थे । उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. जंतवाल डी एस बी परिसर अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों में भी रहे । उत्तराखंड में हुए विभिन्न जन आंदोलनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही ।
66 वर्षीय डॉ. जंतवाल की पत्नी डॉ सावित्री जंतवाल डी एस बी परिसर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष रही हैं ।डॉ. जंतवाल के निधन की सूचना से नैनीताल का माहौल गमगीन है । ।
