5 November 2026

राज्य आन्दोलनकारी पंडित लक्ष्मी नरायण लोहनी ( लच्छु लोहनी) का निधन , रानीबाग में आज हुई अंत्येष्टि

राज्य आन्दोलनकारी पंडित लक्ष्मी नरायण लोहनी ( लच्छु लोहनी) का निधन , रानीबाग में आज हुई अंत्येष्टि
pine-crest


नैनीताल ।राज्य आन्दोलनकारी पंडित लक्ष्मी नरायण लोहनी ( लच्छु लोहनी) का निधन हो गया है। उनकी आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंत्येष्टि की गई। इनके निधन होने पर आन्दोलनकारी संगठन सहित नैनीताल सहित समुचे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि नैनीताल डिग्री कालेज छात्र राजनिति में अपने सिद्धांत के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले लच्छु लोहनी छात्र जीवन से ही उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में सक्रीय रुप से जुड़ गए थे, बेहद मिलनसार होने के कारण पूरे नैनीताल शहर में काफी लोकप्रिय थे । इनके निधन होने पर पूर्व विधायक डा नारायण सिंह जन्तवाल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य बी, एस, महेता , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज बिष्ट “गुडडु ” प्रकाश आर्य, इन्द्र नेगी, पान सिंह सिजवाली, जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जोशी “मंटू” शाकिर अली डॉ० प्रकाश पांडे, कंचन चंदोला ललित जोशी , हरेन्द्र बिष्ट,दीवान सिंह, सज्जन साह, मनोज साह , चन्द्र प्रकाश साह, भुवन रावत, नगर पालिका सभासद सुरेन्द्र कुमार आदि शोक व्यक्त करते हुए उतराखण्ड सहित अध्यात्म के क्षेत्र में अपूर्ण क्षति बताया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!