4 November 2026

मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन बोले-नैनीताल सीट से योग्य युवा चेहरे को मिले टिकट,

मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन बोले-नैनीताल सीट से योग्य युवा चेहरे को मिले टिकट,
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष,
पुनीत टंडन ने जारी बयान में कहा कि
नैनीताल विधान सभा सीट की दावेदारी ऐसे युवा के हाथ में दी जाए, जो नैनीताल विधान सभा के साथ साथ नैनीताल के अधूरे कार्यों को लगन से पूरा करे ऐसा नैनीताल में विधायक चाहिए। उत्तराखंड अभी युवा है इसकी बागडोर अच्छे ऊर्जावान युवा व्यक्ति को सौंपी जाए।
पुनीत टंडन ने कहा कि हमारा सभी राजनीतिक पार्टियों से यह अनुरोध है कि अक्रॉस पार्टी लाइंस इस समय जो नैनीताल सीट के लिए दावेदारी का प्रयास अलग-अलग प्रत्याशियों द्वारा किया जा रहा है, उसमें नैनीताल सीट को यूथ और यंग चेहरे की दावेदारी को स्वीकार कर पार्टी को टिकट देना चाहिए। तो यह नैनीताल सीट के लिए इस समय आज के परिवेश एक अच्छा निर्णय साबित हो सकता है।
यूथ और पढ़ा-लिखा नया चेहरा, केपेबल (योग्य), जो अपनी बात अंजाम तक पहुंचाने में, रखने में सक्षम हों, तथा पढ़े-लिखे अच्छे चेहरों को नैनीताल की सीट की दावेदारी में टिकट प्राप्त हो और सीट को मिलने में सफलता प्राप्त हो।
पुनीत ने कहा कि सभी अक्रॉस
पार्टी लाइंस, सभी राजनीतिक पार्टीया, अक्रॉस पार्टी लाइंस यूथ और यंग चेहरों को इस बार नैनीताल तथा उत्तराखंड में भी मौका अधिक से अधिक दें तो यह उत्तराखंड और नैनीताल के उज्जवल भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!