4 November 2026

नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान,पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और एक लाख रुपए की दी जाऐगी राशि

नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान,पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और एक लाख रुपए की दी जाऐगी राशि
pine-crest

नैनीताल।
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी का चयन राज्य के सर्वोच्च ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ के लिए किया गया है। यह सम्मान 6 नवंबर को देहरादून में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किया जाएगा। उनका चयन पत्रकारिता, लेखन और अध्यापन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए किया गया है।
इनसेट
अमेरिका, हंगरी, मॉरीशस के भारतीय दूतावासों सहित अनेक देशों में हो चुके हैं पुरस्कृत, मिला है राजभाषा गौरव सम्मान
नैनीताल। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को हाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए प्रतिष्ठित
राजभाषा गौरव सम्मान प्रदान किया गया था। देशभर से 13 लेखकों को यह पुरस्कार दिया गया जिनमें उत्तराखंड से यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. तिवारी
एकमात्र लेखक और उत्तराखंड से पहले पत्रकार थे।
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी हिंदी लेखन, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए
अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस के भारतीय दूतावासों, थाईलैंड, सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और विश्वविद्यालयों सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं की ओर से भी पुरस्कृत हो चुके हैं। पत्रकारिता पर वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं जिनमें एक का विमोचन मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वहां के राष्ट्रपति भवन में किया था। उनके दो दर्जन शोध पत्र और एक हजार से ज्यादा लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, राज्य सूचना आयोग से आरटीआई अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!