कूटा ने कुलपति का किया सम्मान

नैनीताल। विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने आज कुलपति कुमाऊं विश्वविधालय प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभ कामनाएं दी । कूटा ने कुलपति को शॉल उड़ाकर , पुष्प गुच्छ भेट कर उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर तेज पत्ता का पौधा भी भेंट किया गया तथा मिष्ठान वितरण हुआ । कूटा ने सभी को दिवाली की बधाई दी है । इस अवसर पर प्रो ललित तिवारी ,डॉ युगल जोशी ,डॉ शिवांगी ,डॉ संतोष कुमार डॉ कुबेर गिनती ,डॉ मोहित रौतेला ,डॉ हिरदेश कुमार , ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी ।
























