29 October 2026

नैनीताल में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने दी बटुकों को दीक्षा

नैनीताल में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने दी बटुकों को दीक्षा
pine-crest


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा बसंत पंचमी के पावन दिन पर आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन हर्ष के साथ संपन्न हुआ । आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया ।

नैनीताल में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने दी बटुकों को दीक्षा
नैनीताल में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने दी बटुकों को दीक्षा

आज जिन बटुकों को जनेऊ संस्कार करने का मौका मिला उनमें देवांश, पृथ्वी नेगी , जय सिंह ,गौरव , दिव्यांश ,लक्ष्य ,ईशांत , नमन सह ,आदर्श रावत ,हर्षित मिश्र , आदित्य बिष्ट ,ऋषभ बिष्ट , जन्मेजय सिंह ,अंकित , संकल्प तिवारी , हिमांशु ,रचित , शिवांश साह, हर्षित शर्मा शामिल रहे । बटुकों ने गणेश पूजन के साथ ,भिक्षा भी मांगी तथा हवन के साथ कर्ण भेदन ,तथा मुंडन संस्कार भी किया।

नैनीताल में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने दी बटुकों को दीक्षा

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह , महाससचिव जगदीश बावड़ी, बिमल साह ,विमल चौधरी ,देवेंद्र लाल साह , मुकेश जोशी ,मुकुल जोशी ,हीरा रावत , गोविंद बिष्ट ,प्रदीप बिष्ट ,कमलेश ढौंढियाल , अमर साह सहित बटुकों के माता पिता एवं धर्म अनुरागी लोगों के अलावा सभासद भगवत रावत, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी, डीसी खेतवाल आदि उपस्थित रहे । यज्ञोपवीत के पश्चात सभा द्वारा सभी को भोजन कराया गया।

error: Content is protected !!