2 February 2026

नैनीताल में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग, आज से शुरू होगी गौ कथा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल में भारतीय गौ क्रांति मंच द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर गौ माता के जयकारे लगाये।

ठंडी सड़क स्थित प्रसिद्ध पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदीश चंद्र भट्ट ने पूजा अर्चना कराई इसमें मुख्य यजमान कृष्ण चंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रश्मि शर्मा रही। इसके बाद भव्य कलश यात्रा को रवाना किया जो तल्लीताल बाजार व मॉलरोड से होकर मल्लीताल नयना देवी मंदिर पहुंची जिसमें पारंपरिक परिधानों की वेशभूषा में सजी धजी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार से गौ माता को सम्मान देते हुए राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने की मांग की।
“गौ सांसद” बिशम्भर पाण्डे ने बताया कि कथा 18 से 21 मार्च तक डीएसए मैदान में
1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
नैनीताल की धरती पर दिव्य धेनूमानस गौ कथा का आयोजन होगा जिसमें गौ क्रांति अग्रदूत गोपालमणि महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर कथा का श्रवण करायेंगे। कलश यात्रा में गीता बवाडी, कमल रावत, रजनी चौधरी, चंद्रा पंत, ममता रावत, पवन बिष्ट, वीरू मेहरा, भावना रावत, बसंती पुजारी, रेखा जोशी, महेंद्र जोशी, इंदिरा बिष्ट, विनीता पांडे, गीता पांडे, प्रेमा अधिकारी आदि महिलाएं शामिल रही ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!