26 June 2026

नैनीताल के लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह के निधन पर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल समेत साह चौधरी समाज ने किया शोक व्यक्त

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। तल्लीताल बाजार नैनीताल निवासी सिंध हॉर्स रेजिमेंट के उत्कृष्ट अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का पटियाला की एक जिम में अभ्यास करते हुए हृदयगति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन पर नैनीताल की नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल और डीसी खेतवाल ने लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि संपूर्ण नैनीताल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है। इधर साह-चौधरी समाज ने लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर ईश्वर से पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी।
बता दें कि अनुज साह वर्तमान में इंडिपेंडेंट रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन,पंजाब के कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। अनुज साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अनुज साह के आकस्मिक निधन पर
साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी, मनोज साह ( मन दा), शैलेन्द्र साह,शैलेन्द्र चौधरी, हितेश साह,मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, मारुति नंदन साह,विमल चौधरी,बिमल साह,किशन लाल साह,आलोक साह, अनूप साह,विवेक साह, कनक साह,नीरज साह, भुवन लाल साह,रितेश साह,अश्विनी साह,इंद्र लाल साह,विवेक साह,सीमा साह, डा. बिशना साह,भारती साह,राखी साह,ईशा साह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!